Type Here to Get Search Results !

Advertisement

प्रयागराज सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन

     प्रयागराज। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन  द्वारा दिए गए निर्देशनुसार दिनांक ५/१/२०२३  से ४/२/२०२३ तक सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन जनपद प्रयागराज में किया जा रहा है । सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक १४/१/२०२३ को जनपद  प्रयागराज में रामबाग स्टैंड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया  । उक्त कार्यक्रम बस यूनियन एवं टेंपो टैक्सी एसोसिएशन के सहयोग से बस, टेंपो टैक्सी ऑटो,के चालको एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।


कार्यशाला के दौरान बताया गया  कि दो पहिया वाहन चलाते समय  हेलमेट अवश्य पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएं, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं आदि  स्लोगन के साथ प्रशिक्षित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुश्री अलका शुक्ला, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन प्रथम प्रयागराज, श्री सुरेश कुमार मौर्य सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन तृतीय प्रयागराज, श्री सुरेंद्र सिंह यात्रीकर अधिकारी, श्री विक्रांत सिंह यात्रीकर अधिकारी, श्री  राम सागर यात्रीकर अधिकारी के साथ-साथ श्री रघुनाथ दिवेदी बस टेंपो टैक्सी के अध्यक्ष , बस यूनियन के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार शुक्ला, परदेसी, यशपाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारी, प्रवर्तन सिपाही  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies