प्रयागराज, । भारतीय जनहित कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में आनंद भवन के निकट सर्वधर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव के तहत लगभग पच्चीस कुंतल की खिचड़ी भंडारा के आयोजन से आमजन मेला में आने जाने वाले हजारों लोगों को खिचड़ी प्रसाद खिलाया गया सर्वधर्म सद्भाव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव उच्च न्यायालय इलाहाबाद, विशिष्ट अतिथि आर यस वर्मा पूर्व कमिश्नर ,लोकेश शुक्ला डायरेक्टर आकाशवाणी ,विशाल सिंह प्रधानाचार्य आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर्व में खिचड़ी का बहुत बड़ा महत्व है। जो मिली-जुली संस्कृति व एकता का संदेश देती है यही भारतीयता है।
जो अनेकता में एकता है सर्वधर्म सद्भाव कार्यक्रम का उद्देश्य ही आपसी एकता, सौहार्द तथा मानवता कायम करने के लिए होता है संस्था सचिव रजिया सुल्तान ने कहा एक देश एक पर्व यह हमारे भारत देश की पहचान है। प्रयागराज संस्कृतियों का संगम है।

इसलिए इस कार्यक्रम में सभी की भागीदारी रहती है अध्यक्षता कर रहे डॉ कमलजीत ने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और एकता की मिसाल कायम करने वाला यह कार्यक्रम है कहा कार्यक्रम का संचालन हसन नकवी ने किया कार्यक्रम के दौरान 45 विभूतियों कवियों व समाज सेवियों को प्रयाग गौरव सम्मान से मंचासीन मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर कवि सम्मेलन व मुशायरे का भी आयोजन था जिसमें हास्य कवि बिहारी लाल अंबर ने जरूरी है। ......सुनाकर वाहवाही लूटी, उमेश श्रीवास्तव ,मुकुल मतवाला ,वीरेंद्र तिवारी ,शाहिद इलाहाबादी ,नयाब बलियावी ,फरमुद इलाहाबादी ,रचना सक्सेना ,नजर इलाहाबादी ,के पी गिरी ,पीयूष द्विवेदी, इंजीनियर सरोज आदि रचनाकारों ने रचनाएं पढ़ी और लोगों को आनंदित किया कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में श्याम सुंदर सिंह पटेल, सईदउल रब ,मोहम्मद कमरुद्दीन खान ,एडवोकेट हारून, विक्रम श्रीवास्तव ,नागेंद्र आस्थाना, संजय गौर ,विनोद चंद्र दुबे, रघुनाथ द्विवेदी ,प्रमोद शुक्ला, जी एस खोकर ,डोली रतन ,शिवराम उपाध्याय ,राजेंद्र कुमार तिवारी, आई सी तिवारी, प्रमोद कुमार ,डॉ अबरार अहमद खान ,अजीत सिंह, डॉ उपासना दीक्षित ,अमिता दुबे, राशिद सिद्दीकी आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए व खिचड़ी प्रसाद का आनंद लेते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।