Type Here to Get Search Results !

Advertisement

सांसद ओवैसी के आवास पर हुए हमले की निंदा- AIMIM

    प्रयागराज, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर  असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित अशोका रोड  सरकारी आवास पर एक बार फिर सरकार द्वारा संरक्षण में पल रहे हिंसा के पुजारियों ने जानलेवा हमला किया जिसका देशभर के मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी कड़े शब्दों में निंदा और दुख व्यक्त करते हैं।

         जिला प्रमुख महासचिव एवं  महानगर अध्यक्ष जनाब फैसल वारसी  ने अपना बयान जारी करते हुए कहां की दमनकारी नीति के लिए प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश में बनी है निरंतर देश के गरीब मजदूर अल्पसंख्यक दलित के ऊपर जानलेवा हमला अत्याचार किया जा रहा है सरकार की इस के विरुद्ध सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में इसकी जमकर आलोचना करते हैं जिससे भयभीत होकर सरकार निरंतर सांसद बैरिस्टर ओवेसी पर जानलेवा हमले करवा रही है इससे पहले भी उनके आवास पर हमले हो चुके हैं हाल ही में 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई यह सब इस बात को दर्शाता है कि सरकार किस प्रकार सांसद असदुद्दीन ओवैसी से डरी और घबराई हुई है क्योंकि वह ही एक ऐसे सांसद हैं जो देश के शोषित वंचित गरीब मुस्लिम दलित आदिवासी पिछड़े अति पिछड़ों की आवाज पूरी निष्ठा ईमानदारी और मजबूती के साथ पार्लियामेंट में रखते हैं।

और सरकार की एक एक गलत नीति को उजागर करते हैं तानाशाही सरकार ऐसी तमाम आवाज को विलुप्त करना चाहती है जब एक सांसद बैरिस्टर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही देश में सुरक्षित नहीं है तो यह कैसे माना जाए कि देश सुरक्षित हाथों में है जिस प्रकार से सांसद जी का हमले के बाद बयान आया की जिस तरह से जुनैद और नासिर को और इन्हीं की तरह देश के तमाम दलित मुस्लिम को दाढ़ी टोपी गाय के नाम पर मार दिया गया है तो मैं कौन से खेत की मूली हूं यह बात आजाद भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार जल्द से जल्द उन तमाम अराजकता फैलाने वाले और अशांति के पुजारियों को जिन्होंने सांसद बैरिस्टर ओवेसी  के आवास पर जानलेवा हमला किया है उन्हें अरेस्ट करें और एक कठोर सजा दें अन्यथा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies