प्रयागराज, आज दिनांक 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के आह्वान पर शहर अध्यक्ष अरशद अली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को भेजा ज्ञापन। नगर अध्यक्ष अरशद अली ने बताया उत्तर प्रदेश के जनपद बाँदा की शहर कोतवाली क्षेत्र के वलखंडी नाला क्षेत्र मे मस्जिद दरवाज़े के जीर्णोद्धार कार्य में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा गुरुवार को तोड़फोड़ की गई है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्धारा मस्जिद में उप जिला अधिकारी महोदय से प्राप्त अनुमति से चल रहे दरवाजे के निर्माण कार्य को ना सिर्फ रोका गया बल्कि हद तो तब हो गयी जब स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शटरिंग का सामान तक सड़को पर फेंक दिया गया औरआपत्ति जनक नारेबाजी व हंगामा किया गया अरशद अली ने कहा इस घटना ने ना सिर्फ मुस्लिम समाज की भवानाओ को आहत किया है बल्कि एक बार फिर योगी समर्थक गुंडा तत्वों द्वारा सरकार के संरक्षण में क़ानून एवं लोकतान्त्रिक व्यवस्था बड़ा हमला किया गया है घटना के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में गुंडा तत्व मस्जिद में तोड़ फोड़ कर रहे हैं. अरशद ने कहा कि अगर मस्जिद का निर्माण अवैध भी होता तो उसे रोकने की ज़िम्मेदारी सरकारी विभाग की होती है प्रदेश की योगी सरकार अपने समर्थक गुंडा तत्वों को यह अधिकार कैसे दे सकती है। अरशद अली ने आगे कहा जबकि मस्जिद के सदर जहिरुद्दीन द्धारा उक्त मस्जिद के जीर्णोद्धार की दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को विधिवत अनुमति प्राप्त करके निर्माण कार्य आरम्भ किया था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन से दो दिन पूर्व हुई मस्जिद मे तोड़फोड़ की घटना से यह ही लगता है कि ख़ुफ़िया विभाग और पुलिस मस्जिद पर हमले की साज़िश से अंजान नहीं थे इस मौके पर जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से आप से मांग की जाती है कि बाँदा मस्जिद मे तोड़फोड़ घटना में शामिल सभी गुंडों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये तथा उनके विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जाये तथा मस्जिद को हुए नुकसान की भरपाई भी स्थानीय थाने में तैनात मस्जिद मे तोड़फोड़ की घटना के समय मूक़दर्शक बने पुलिसकर्मीयों के वेतन से की जाए।
इस मौके पर शहर सचिव मो हसीन ने मांग की बाँदा के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अति शीघ्र निलंबित किया जाये जिससे भविष्य मे इस प्रकार की घटनाओ की पुनवृति ना हो सके ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला यमुना पार के जिला अध्यक्ष मो आरिफ, मो हसीन, आफताब अहमद, महफूज़ अहमद, नफीस कुरैशी, नसीम हाशमी , रईस अहमद, अरमान कुरैशी, अब्दूल कमाल आजाद,महमूद अंसारी, मो आरीफ, मो अकमल, जाहिद नेता, आदि मौजूद रहे।





