Type Here to Get Search Results !

Advertisement

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की चौथी बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजलि

       प्रयागराज । ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM एआईएमआईएम द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई 14 फरवरी की काली तारीख को देश कभी भुला नहीं पाएगा जब पुलवामा की सरहद मुल्क की निगेहबानी करने वाले जवान के खून से लथपथ हो गई थी इस कायराना हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए थे शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा इस घटना ने देश और दुनिया को हिला कर रख दिया था इस कायराना हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है उसमें एक जवान इलाहाबाद प्रयागराज का भी था शहीद जवानों के परिवार को जो भी आर्थिक मदद की घोषणा सरकार की तरफ से की गई थी बहुत दुख और अफसोस से कहना पड़ रहा है कि अभी तक पूरा नहीं किया गया और उसकी कोई हाल खबर लेने वाला नहीं है और ना ही उसके असहाय परिवार को कोई आर्थिक सहायता पहुंच रही है देश के जवान देश के लिए शहीद हो जाते हैं और परिवार को देश के भरोसे छोड़ जाते हैं इसलिए सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।


की शहीद के परिवारों का खास ख्याल रखा जाए और इनके परिवार के सदस्यों को तमाम सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए उन्हें सम्मान दिया जाए ताकि परिवार के लोग गर्व से कह सकें कि हमारा लाल देश के लिए शहीद हो गया है ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित करती है और यह मांग करती है कि सरकार द्वारा शहीद हुए जवानों के लिए की गई घोषणा को जल्द से जल्द पूरा किया जाए । श्रद्धांजलि देने वालों मे मुख्य रूप से  पूर्व महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद,अरशद अली, पूर्व युवा नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर,सैफी  हब, मोहम्मद हसन,मोहम्मद वैस,मोअज्जम अंसारी,नदीम अंसारी,इरफान अंसारी,सलमान खान,वसीफ खान,दानिश अंसारी इमरान अहमद सिद्दीकी मोहम्मद उस्मान मोहम्मद मुबीन आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies