Type Here to Get Search Results !

Advertisement

कानपुर देहात में बाबा बुलडोजर द्वारा हुई घटना पर AIMIM ने की घोर निंदा

    प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ‌रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दिक्षित की झोपड़ी को ढाने गई शासन के आदेश पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया जैसे झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें आग लग गई आग लगने से कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी एवं बेटी की जलने से मृत्यु हो गई शासन और प्रशासन द्वारा की गई इस घटना ने देश और दुनिया को हिला कर रख दिया जिस तरह से दलित परिवार की झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार के 2 सदस्य की मृत्यु हो गई ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM पूर्व पदाधिकारी गण इस घटना की घोर निंदा करते है और शासन से यह अनुरोध करते है कि दलित और मुस्लिम पर बुलडोजर से अत्याचार करना बंद करे जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में बनी है निरंतर दलित और मुस्लिम बुलडोजर के और सरकार की गलत नीतियों के शिकार हो रहे हैं या देश दलितों का देश है गरीबों का देश है मजदूरों का देश है बुलडोजर से ज्यादा गरीबों के घर ही गिराए जा रहे हैं पूंजीपतियों के नहीं जो देश के करोड़ो रुपए गबन करके देश से फरारी काट चुके हैं योगी सरकार से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM पूर्व  महानगर अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अफ़सर  महमूद व पूर्व युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मंदर यह मांग करते है कि जो भी प्रशासन के लोग इस घटना को अंजाम दिए हैं । 


उनकी लापरवाही की वजह से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाये और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए यदि उनको सजा नहीं हुई तो ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM इसके खिलाफ संविधान के दायरे में रहकर बिना कानून का उल्लंघन किए प्रोटेस्ट करेगी और जो गरीब की झोपड़ी उजाड़ी गई है उसे दूसरा आवास बना कर दे और सहायता राशि भी दी जाए ।

भवदीय 

अफ़सर महमूद  

पूर्व प्रवक्ता एवं महानगर अध्यक्ष प्रयागराज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies