Type Here to Get Search Results !

Advertisement

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी असंवैधानिक- किशोर

  प्रयागराज । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने रायपुर  कांग्रेस सम्मेलन में भाग लेने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की असम पुलिस द्वारा दिल्ली के एयरपोर्ट पर   गिरफ्तारी को  असंवैधानिक बताते इसकी तीव्र निंदा की है ।  उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले पीएम मोदी सोनिया गांधी पर भददी और गंदी बातें करते हैं , नेहरू सर नेम लगाने का कटाक्ष करते हैं,  उन्हें  अपने अपशब्दो पर भी गौर करना चाहिए ।   सवाल किया कि खेड़ा की गिरफ्तारी की ऐसी कौन सी इमरजेंसी थी ,  न तो  एफआईआर ना ही प्रोटेक्शन वारंट दिखाया गया ।
खेड़ा की जुबान फिसलने पर असम से लेकर लखनऊ तक मामले तय कर दिये गये । आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर  खेड़ा की गिरफ्तारी कांग्रेस को सबक सिखाने की घृणित कार्यवाही है । ज्ञातव्य हो कि दो दशक पूर्व खेड़ा और वार्ष्णेय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर चुके हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies