Type Here to Get Search Results !

Advertisement

महापौर प्रत्याशी मो० नक़ी खान एवं संभावित पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद जुल्फिकार के समर्थन में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया

 असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज। रसूलपुर बगिया में कल ऑल इंडिया मजलिस- ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महापौर प्रत्याशी मो० नक़ी खान एवं संभावित पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद जुल्फिकार के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में, महानगर अध्यक्ष फैसल वारसी ने कहा, यह नुक्कड़ सभा महापौर प्रत्याशी एवं संभावित पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद जुल्फिकार हेतु चुनाव को लेकर की गई है।

वहीं वार्ड नं- 77 तुलसीपुर से एमआईएम संभावित पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद जुल्फिकार पत्नी स्वर्गीय जुल्फिकार खान उर्फ (जिल्लू नेता) ने कहा क्षेत्र में विकास की बड़ी समस्या है, सड़क,नाली पानी का अभाव है क्षेत्र उन्हीं समस्याओं का निदान कर विकास करने हेतु चुनाव लड़ रही हूं।
जनता से अपील है कि, एक मौका मुझे अवश्य दें मैं आप सबकी आभारी रहूंगी। सभा में मुख्य रूप से एमआई एम के वरिष्ठ नेता मो० लईक, प्रमुख महासचिव महानगर तारीक अंसारी, नगर सचिव मसूद खान, विधानसभा अध्यक्ष मिर्जा अशरफ बेग, प्रत्याशी गण रईस अंसारी अटाला, रेहान मंसूरी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies