प्रयागराज। आज, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रयागराज के तत्वधान में करेली के महापौर प्रत्याशी मोहम्मद मो० नक़ी खान के पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आवेदक समस्त पार्षद प्रत्याशी व महिलाएं एवं पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने पार्टी की स्थापना व नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद लईक ने किया, मुख्य वक्ता जमील खान ने पार्टी को मजबूत बनाने व महापौर प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु अपील किया है।
वही महापौर प्रत्याशी एवं समस्त पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी, प्रत्याशी मोहम्मद नकी खान ने पार्टी के आलाकमान जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब एवं समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, मोहम्मद नक़ी ने कहा हम सब मेहनत करें जिससे पार्टी सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में उभर कर आए, हमे पार्टी को मजबूत बनाना है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष फैसल वारसी, पूर्वांचल प्रदेश सचिव एवं कौशांबी प्रभारी मोहम्मद अली, प्रमुख महासचिव तारीक अंसारी, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सहाना परवीन, नगर सचिव मसूद खान, विधानसभा अध्यक्ष मिर्जा अशरफ बेग, मीडिया प्रभारी राजू मुस्ताक आदि लोग उपस्थित रहे।





