प्रयागराज। प्रयागराज के पूर्व सैनिकों ने रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज व सांसद केसरी देवी पटेल को दिया जिसमें ओ आर ओ पी 2 में जेसीओ ओ आर के पुनरीक्षित पेंशन में हुई विसंगतियों को दूर कराने हेतु मांग किया है वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में प्रयागराज के पूर्व सैनिक सामूहिक रूप से जिला कलेक्ट्रेट प्रयागराज में एकत्रित होकर माननीय रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से भेजने को दिया साथ ही सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल को भी उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्हें भी ज्ञापन देकर मांग किया है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में जेसीओ ओ आर की पुनरीक्षित पेंशन में कई विसंगतियां हैं जिन्हें दूर कराने हेतु हमारी मांगे हैं ज्ञापन देते हुए पूर्व सैनिकों का नेतृत्व करने वाले पूर्व सूबेदार कारगिल युद्ध विजेता श्यामसुंदर सिंह पटेल ने ज्ञापन पढ़ कर सभी को बताया कि रक्षा मंत्रालय के पत्र में निम्न विसंगतियां है।
1. जेसीओ ओ आर को वर्ष 1947 से पेंशन 70% बेसिक वेतन का सरकार देती थी जिसे सरकार ने 1973 में 50 प्रतिशत कर दिया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगी और पुनः 70% पेंशन की पूर्व सैनिकों ने मांग करना शुरू किया जिस पर सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की योजना बनाई जिसमें अब सैन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया वर्ष 20 14 से सरकार इसे लागू किया जिसमें हर 5 वर्ष में पुनरीक्षित पेंशन देने का प्रावधान बना जिसे रक्षा मंत्रालय ने अपने आदेश 1(1)2019/ d (pen/Pol/vol ll दिनांक 20 जनवरी 2023 द्वारा जारी किया गया जिसमें जेसीओ ओ आर तथा सैन्य अधिकारियों के पुनरीक्षित पेंशन टेबल में बहुत बड़ा अंतर कर दिया गया जो गलत है वह समान रैंक समान वेतन के प्रस्तावना के विपरीत है इसे सुधारा जाए।
2. वन रैंक वन पेंशन के पुनरीक्षित पेंशन में सर्वोच्च न्यायालय व केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी पीसीडीए व स्पर्श ने वन रैंक वन पेंशन के मूल उद्देश्य को नजरअंदाज कर दो तालिका बना दी संख्या 7 व संख्या आठ जिसमें वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त के लिए तालिका 7 और वर्ष 2016 के बाद वालों के लिए तालिका 8 बनाया जो गलत है इसे समान करना था इसी प्रकार एमएसपी अलाउंस है जो समान होना चाहिए उसे भी अधिकारियों व जेसीओ ओ आर के रेट अलग-अलग बना दिए गए हैं जिसकी वजह से जेसीओ ओ आर की पेंशन वृद्धि नहीं बल्कि पेंशन कम हो गई इसे ठीक किया जाए तभी समान रैंक समान पेंशन की प्रस्तावना लागू होगी।
3. पुनरीक्षित पेंशन में सेवानिवृत्त सैनिकों का दो ग्रुप एक्स और वाई बना दिया गया है इसे समान कर सभी को एक्स ग्रुप में ही रखा जाना चाहिए नहीं तो वन रैंक वन पेंशन की मूल भावना व उद्देश्य का उल्लंघन है।
4. यह की पुनरीक्षित पेंशन की गणना अधिकारियों की 2 . 82 गुणांक से निर्धारित किया है जेसीओ ओ आर की 2.57 गुणांक से यह वन रैंक वन पेंशन की मूल भावना के विपरीत है यह पे स्केल नहीं है पेंशन वृद्धि एलाउंस है इसे 2.82 गुणांक से सभी की गणना करना चाहिए।
5. ओ आर ओ पी आयोग या कमेटी में तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक जेसीओ ओ आर को सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया इसीलिए लोगों ने मनमानी ढंग से लोकतंत्र व संविधान के विपरीत कार्य किया है जिससे कई गलतियां सामने आई यदि सभी लोग बनाते तो यह गलतियां नहीं होती इस पर सरकार ध्यान दें व भविष्य में सभी रैंक का सम्मान करें जिसका सभी पूर्व सैनिकों ने समर्थन किया।
उक्त विसंगतियों को दूर करने हेतु रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की ओर से एसीएम_3 अभिनव कुमार जी ने ज्ञापन लिया तथा आश्वासन दिया कि हम इसे शीघ्र भेजेंगे इस अवसर पर दो ज्ञापन इस संबंध में और भी दिए गए जो उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन व वेटरंस इंडिया के पैड पर बनाए गए हैं तत्पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय, पूर्व सैनिक आए हैं नई रोशनी लाए हैं, पूर्व सैनिक की क्या पहचान सेवा साहस और सम्मान, पूर्व सैनिक जिंदाबाद ,आवाज दो हम एक हैं हमारी मांगे पूरी हो पूरी हो के नारों के साथ दिल्ली जंतर मंतर पर धरना पर बैठे पूर्व सैनिकों का समर्थन कर उन्हें बधाई के पात्र कहा गया सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दें यही हमारी मांग है ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में श्याम सुंदर सिंह पटेल ,ईश्वर चंद्र तिवारी, श्री राम शिवहरे ,पुरुषोत्तम पांडे, जी पी सोनी ,आर पी सिंह, ओपी सिंह ,आर यन राय ,बी एन पांडे ,बच्चा लाल प्रजापति ,जी यादव, मुकेश मिश्रा, नरोत्तम त्रिपाठी, शीतला प्रसाद, प्रमोद कुमार ,सूर्यमणि ,अनिल कुमार, मोहम्मद हसन, राकेश कुमार पाल, योगेंद्र मोहन ,गुलाम रब्बानी शकील, डीके मौर्य ,संदीप तिवारी ,प्रभाकर पांडे , यम यन राय , एस एन सिंह, आर यन कुशवाहा ,बीएल सिंह, उमेश कुमार सिंह ,एसके साहू आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल ने किया व कार्यक्रम का समापन हुआ।





