Type Here to Get Search Results !

Advertisement

ऑल इंडिया इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी सपत्नीक ने माघ मेले, तीर्थराज प्रयागराज में साधु-संतो, श्रद्धालुओं एवं गरीबों को कम्बल वितरण किया

असबाबे हिन्दुस्तान

 प्रयागराज। ऑल इंडिया इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी सपत्नीक ने माघ मेले, तीर्थराज प्रयागराज में साधु-संतो, श्रद्धालुओं एवं गरीबों को कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतो से आशीष लिया। जितेन्द्र तिवारी सदैव लोक कल्याण एवं परोपकार के कार्यों में लगे रहते है। इस कार्य को करने के लिए वह इफको मुख्यालय, नई दिल्ली से प्रयागराज आए हुए थे। इफको घियानगर फूलपुर से उनका विशेष लगाव रहा है। उनमें एक अलग नेतृत्व की क्षमता है। कोई भी वर्ग हो चाहे वह अधिकारी, कर्मचारी या कैजुअल श्रमिक सबका उनसे विशेष लगाव है। सन 2008 में इफको फूलपुर से इफको मुख्यालय, नई दिल्ली स्थानांतरण से पूर्व वह इफको फूलपुर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जनसम्पर्क अधिकारी रह चुके है।

 इफको ऑफिसर्स
इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक सहकारिता विकास संतोष कुमार शुक्ला, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयं प्रकाश, जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी, प्रबंधक प्रशिक्षण केंद्र अनुराग तिवारी, एम.पी.शर्मा, उमेश कुमार शुक्ला, डॉ हरिशचंद्र शर्मा (कोर्डेट), राघवेंद्र त्रिपाठी, डी.सी.मिश्र एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies